Saturday, June 13, 2026
Home बिहारअन्य 29वीं पटना जिला Taekwondo चैंपियनशिप 9 जून को पटना सिटी में

29वीं पटना जिला Taekwondo चैंपियनशिप 9 जून को पटना सिटी में

by Khel Dhaba
0 comment

सिटी ताइक्वांडो क्लब एवं पटना जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 9 जून को पटना सिटी के मंगल तालाब स्थित पाटलिपुत्र परिषद् में 29वीं पटना जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में लगभग 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

इस चैम्पियनशिप मे सब जूनियर , कैडेट, जूनियर एवं सिनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों की (फाइटिंग) खेरोगी एवं पुमशे की स्पर्धा होगी। इस चैम्पियनशिप को बेहतर तरीके से आयोजित कराने के लिए पटना जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सतीश राजु जी ने सभी आयोजन समिति के सदस्यों को निर्देश दिए। इस चैम्पियनशिप मे भाग ले रहे खिलाड़ियोन का चयन मोतिहारी मे 15, 16 जून को आयोजित राज्य स्तरीय स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के लिए किया जायेगा। इस बात की जानकारी पटना जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव जे पी मेहता ने दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.