Monday, May 25, 2026
Home Slider 24वीं लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल अंडर-14 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता 27 सितंबर से

24वीं लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल अंडर-14 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता 27 सितंबर से

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। आगामी 27 सितंबर से सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में मोइनुल हक स्टेडियम, राजेंद्र्नगर के बाहरी परिसर में 24वीं लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल अंडर-14 अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। यह जानकारी आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने दी।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में 24 टीमों को भाग लेने की अनुमति दी जायेगी। सभी मैच नॉकआउट आधार पर खेले जायेंगे और मैच 25-25 ओवरों का होगा। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी समेत खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच समेत मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार दिया जायेगा।

इस आयोजन में खेलने हेतू आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र साथ में लाना होगा। अन्यथा मैच से वंचित किया जायेगा। विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9386962380 पर संपर्क कर सकते हैं। भाग लेने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights