Thursday, June 4, 2026
Home झारखंडअन्य 21वीं झारखंड राज्य जूनियर Wushu प्रतियोगिता शुरू

21वीं झारखंड राज्य जूनियर Wushu प्रतियोगिता शुरू

विभिन्न जिलों के जूनियर खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं

by Khel Dhaba
0 comment

सिल्ली (रांची), 14 जून। 21वीं झारखंड राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता शनिवार यानी 14 जून को स्थानीय द विलेज रिसोर्ट में प्रारम्भ हो गयी। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के जूनियर खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लम्बोदर महतो थे जिन्होंने झारखण्ड में इस खेल और खिलाड़ियों के बेहतरीन भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रुपेश कुमार, शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश कुमार, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी,सुशील कच्छप,दीपक गोप आदि मौजूद थे।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में सिल्ली वुशु अकादमी के एस वाहिद अली और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। 15 जून यानी रविवार को इस प्रतियोगिता का समापन होगा।

झारखंड के चयनित खिलाडी जूनियर नेशनल में भाग लेंगे। इस अवसर पऱ अपने उदगार व्यक्त करते हुये शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पऱ चयनित खिलाडी हैदराबाद में आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.