Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारक्रिकेट BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन ई : दरभंगा ने खगड़िया को हराया

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन ई : दरभंगा ने खगड़िया को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

सोनपुर, 23 अप्रैल। बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के जोन ई के अंतर्गत 23 अप्रैल यानी मंगलवार को खेले गए मुकाबले में दरभंगा ने खगड़िया को 125 रन से पराजित किया।

स्थानीय रेलवे स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में खगड़िया ने टॉस जीता और दरभंगा को बैटिंग का न्योता दिया। दरभंगा ने पहले बैटिंग करते हुए 44 ओवर में सभी विकेट खोकर 235 रन बनाये। भसावन भारद्वाज ने 50, मयंक कुमार ने 48, अल्तमिश अशरफ ने 38,सुभाष कुमार ने 32 रन बनाये। खगड़िया की ओर से साजन कुमार ने 3, कुंदश निषा ने 2, कुणाल कुमार ने 2 विकेट चटकाये।

जवाब में दरभंगा के सुभाष (3 विकेट) और मनीष कुमार (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की आगे खगड़िया की टीम 22 ओवर में 110 रन पर ऑल आउट हो गई। खगड़िया की ओर से विश्व प्रिय ने नाबाद 23, राहुल कुमार 19, विश्वजीत गोपाला ने 15 रन बनाये। अतिरिक्त से 27 रन बने।

संक्षिप्त स्कोर

दरभंगा : 44 ओवर में 235 रन पर ऑल आउट त्रिपुरारी केशव 10, अल्तमिश अशरफ 38, भसावन भारद्वाज 50, अभिषेक कुमार महतो 20, मयंक कुमार 48, सुभाष कुमार 32, अनुराग सिंह राय 14, अमन कुमार 1/44, साजन कुमार 3/52, कुंदन निषाद 2/33, मो असजाद 1/47, कुणाल कुमार 2/35

खगड़िया : 22 ओवर में 110 रन पर ऑल आउट विश्वजीत गोपाला 15, हर्षित आनंद 10, राहुल कुमार 19, विश्वप्रिय नाबाद 23, अतिरिक्त 27, सुभाष चंद्रा 3/6, जहांगीर आलम 1/27, मयंक कुमार 1/25, अंकित चौधरी 1/19, त्रिपुरारी केशव 1/14, मनीष कुमार 3/10

इसे भी पढ़ें

BCA Senior Men’s Cricket Tournament पूल सी : कैमूर की जीत में चमके गुपिल व धनेश

BCA Senior Men’s Cricket Tournament में बांका ने लखीसराय को 19 रन से हराया

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन एफ : सुपौल से हारा किशनगंज

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन बी : पश्चिमी चंपारण ने पूर्वी चंपारण को हराया

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन डी : रनों की बरसात में अरवल पर भारी पड़ा नवादा

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन बी : शिवहर से हारा पूर्वी चंपारण

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.