Wednesday, June 17, 2026
Home Latest भारत मार्च में 3X3 बास्केटबॉल क्वालीफायर्स की मेजबानी करेगा

भारत मार्च में 3X3 बास्केटबॉल क्वालीफायर्स की मेजबानी करेगा

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। भारत अगले साल मार्च में टोक्यो ओलंपिक खेल 3X3 बास्केटबॉल क्वालीफाइंग टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इस खेल की विश्व संस्था फीबा ने यह घोषणा की।

इस टूर्नामेंट में कुल 40 टीमें (20 पुरुष और 20 महिला टीमें) भाग लेंगी। इसके स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी।
इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय बास्केटबॉल महासंघ (बीएफआई) के तहत किया जाएगा और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ (फीबा) इसका आयोजक होगा।

फीबा 3 गुणा 3 ओलंपिक क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में ओलंपिक 2020 के लिये छह स्थान (महिला और पुरुष दोनों वर्गों में तीन-तीन) दांव पर लगे होंगे। यह प्रतियोगिता टोक्यो में ओलंपिक में पदार्पण करेगी जहां महिला एवं पुरुष वर्ग में आठ-आठ टीमें हिस्सा लेंगी।

बीएफआई अध्यक्ष गोविंदराज केम्पारेड्डी ने कहा, भारत को इस तरह की महत्वपूर्ण प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना बहुत बड़ा सम्मान है। हमारे खिलाड़ी पहली बार खेले जा रहे 3X3 ओलंपिक टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.