Home झारखंड झारखंड हॉकी खेल में हमेशा से राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहा है : अमर कुमार बाउरी

झारखंड हॉकी खेल में हमेशा से राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहा है : अमर कुमार बाउरी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों में खेल के क्षेत्र में विकास कार्य किये जा रहे है। अब न सिर्फ क्रिकेट बल्कि हॉकी, तीरंदाजी, फुटबॉल आदि खेल में भी खिलाड़ी अपने भविष्य को गढ़ रहे है। उक्त बातें खेल मंत्री, अमर कुमार बाउरी ने गुरुवार को राज्य स्तरीय एसजीएफआई हॉकी प्रतियोगिता 2019 के उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि झारखंड हॉकी खेल में हमेशा से राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहा है।

आज तक कोई भी राष्ट्रीय टीम बिना झारखंड के खिलाड़ी के नही बनी है। राज्य स्तरीय एसजीएफआई हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में अंडर 14, 17 और 19 युवा वर्ग के बालक बालिका खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि आज इस प्रतियोगिता में 17 जिले के 41 टीम के 800 से ज्यादा खिलाड़ी उपस्थित हुए है जो अपने अपने जिले के विजेता टीम है। लेकिन विजय का यह अभियान रुकना नही चाहिए। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में भी झारखंड की टीम को जीत हासिल करना है। इसके लिए खेलमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टीम में झारखंड के खिलाड़ियों ने जो विरासत तैयार की है उसे युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना है। इसके लिए कड़ी मेहनत और लक्ष्य तय कर खेलने की जरूरत है। मौके पर खेल मंत्री ने सभी युवा खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की बात कही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांके विधायक जीतू चरण राम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री और खेल मंत्री के प्रयास से खेल के क्षेत्र में विकास हो रहा है।

युवा ग्रामीण क्षेत्र से निकल कर राज्य और राष्ट्र के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे आ रहे है। जीतू चरण राम ने कहा कि इस तरह के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री, खेल मंत्री और खेल विभाग को धन्यवाद है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने का आग्रह किया। मौके पर खेल निदेशक ए के सिंह ने कहा कि 17 जिलों से 800 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे है। जीतने वाले टीम को राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पिछले जून माह से इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि यह आयोजन 22 अगस्त से 26 अगस्त तक रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया गया है। इस प्रतियोगिता में आयु वर्ग 14, 17 और 19 के बालक, बालिका के बीच हो रहा है।

कार्यक्रम के दौरान खेलमंत्री अमर कुमार बाउरी और कांके विधायक जीतू चरण राम ने खिलाड़ियों का परिचय लिया और बॉल हिट कर के खेल की शुरूवात की। कार्यक्रम में खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी, कांके विधायक जीतू चरण राम, खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह, पूर्व ओलम्पियन मनोहर टोपनो, अंतरराष्ट्रीय हाकी प्रशिक्षक नरेन्द्र सिंह सैनी, साझा की उपनिदेशक सुमराय टेटे, राज्य सम्न्वयक उमा जायसवाल, हाकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, माइकल लाल सहित विभिन्न जिलो के प्रशिक्षक व मैनेजर सहित हॉकी संघ के पदाधिकारी सहित खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

आज खेल गये अंडर-17 बालिका वर्ग में रांची जिला ने लोहरदगा को 6-0, एसटीसी रांची ने प. सिंहभूम के बीच गोल रहित बराबरी,एसटीसी गुमला ने खूंटी जिला को 7-0 से पराजित किया। अंडर-17 बालक में हजारीबाग ने लातेहार जिला को 3-1, खूंटी एसटीसी ने सिमडेगा जिला को 2-1, गुमला एसटीसी ने खूंटी जिला को 2-1, गुमला एसटीसी ने खूंटी जिला को 4-0, पूर्वी सिंहभूम ने सिमडेगा को 7-0 तथा प. सिंहभूम ने गोड्डा को 4-0 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights