Saturday, June 20, 2026
Home Slider जायका क्रिकेट क्लब जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में

जायका क्रिकेट क्लब जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद। जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित सीनियर डिविजन जिला स्तरीय क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल में NYCC को 8 विकेट से हराकर जायका क्रिकेट क्लब ने फाइनल में प्रवेश किया I

सुबह में टॉस जीतकर NYCC ने पहले बल्लेबाजी का फैसला कियाI पहले बल्लेबाजी करते हुए NYCC ने 33 ओवर में सारे विकेट खोकर 156 रन का स्कोर खड़ा कियाI

NYCC की तरफ़ से सुमन राज ने 45, संजीत राज ने 31, दीपू शर्मा ने 19 और शुभम समदर्शी ने 16 रन का योगदान दियाI जायका की तरफ से रवि प्रकाश ने 3, अजय, रोहित व नितिन ने 2-2 विकेट चटकाएI

157 रन का पीछा करते हुए जायका क्रिकेट क्लब ने 23.4 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लियाI जायका के तरफ से मुन्ना विद्यार्थी ने नाबाद 77 और जीतेश कुमार ने नाबाद 62 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम को लगातार दूसरी बार जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में जगह दिलायाI

NYCC के तरफ से शुभम समदर्शी और संजीत राज ने 1-1 विकेट झटके I

मुन्ना विद्यार्थी को उनके बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनोद कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच दियाI आज अंपायर के भूमिका में शहजाद खान और सुनील कुमार मौजूद रहे। ऑफलाइन स्कोरर की भूमिका में अभिषेक और ऑनलाइन स्कोरर के भूमिका में आयुष मौजूद रहे I

कल जिला क्रिकेट लीग का दूसरा सेमीफाइनल ऑल स्टार क्रिकेट क्लब और P.K.Eleven क्रिकेट क्लब के बीच में जहानाबाद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स ऐरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगाI

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.