Sunday, June 21, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट East Champaran District Cricket League में यंग इलेवन क्रिकेट एकेडमी जीती

East Champaran District Cricket League में यंग इलेवन क्रिकेट एकेडमी जीती

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 26 फरवरी। ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रही पूर्वी चंपारण जिला बी डिवीजन क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में यंग इलेवन क्रिकेट एकेडमी ने राज क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से पराजित कर दिया।

स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी राज क्रिकेट क्लब की टीम ने आकाश के 38 रन,दीपक के 34 रन की बदौलत 28 ओवर में सात विकेट पर 118 रन कास्कोर खड़ा किया।

यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज इरफान ने 4, सोनु व आकाश ने 2-2 विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी यंग इलेवन क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीनियस के 54 रन और शिवम के 12 रन की पारी की बदौलत 27 ओवर में 6 विकेट पर 119 रन का बना कर मैच 4 विकेट से जीत लिया।

राज क्रिकेट क्लब के गेंदबाज रेहान ने 2 विकेट जबकि अमित व आकाश ने 1-1 विकेट लिया।

मैच में अम्पायर की भूमिका इब्राहिम लोधी व रितिक कुमार ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में हर्षित रहे।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार यंग इलेवन क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी इरफान को जी के स्पोर्ट्स के सौजन्य से वरिष्ठ महिला क्रिकेट खिलाड़ी  सह इसीडीसीए खिलाड़ी प्रतिनिधि ब्यूटी कुमारी ने दिया।

इसीडीसीए सचिव रवि राज के हवाले से मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल इंडियन क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला नेशनल क्रिकेट क्लब से होगा।

मौके पर इसीडीसीए के अध्यक्ष आकर्षण आदित्व, उपाध्यक्ष सह बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,क्लब प्रतिनिधि अय्याज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डु, कन्वेनर गुलाब खान व अभिषेक कुमार छोटू इत्यादि की उपस्थिति रही।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.