Thursday, June 18, 2026
Home Slider कैमूर अंडर-16 क्रिकेट में इलेवन स्टार की कुदरा पर रोमांचक जीत

कैमूर अंडर-16 क्रिकेट में इलेवन स्टार की कुदरा पर रोमांचक जीत

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ। कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही कैमूर चैंपियंस ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के 8वें मैच में  इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब,चैनपुर ने कुदरा सी सी को रोमांचक मुकाबले में 18 रन से पराजित किया।

सुबह कुदरा सीसी के कप्तान राजू ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। इलेवन स्टार की टीम सभी ओवर खेल कर कुंदन के 44, अनूज के 22, अमित अनमोल और कुंदन सिंह के 14-14 रन के सहारे 8 विकेट खोकर 163 रन बनाया।

कुदरा सीसी की तरफ से सोहराब ने 2 और अमित, सौरव व पवन  ने 1-1  विकेट हासिल किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg

165 रन का लक्ष्य लेकर उतरी कुदरा की टीम सभी ओवर खेलकर 9 विकेट पर 145 रन ही बना सकी। आलोक व राजू ने 29-29 रन, सोहराब ने 25 और अमित ने 12 रन बनाये।

इलेवन स्टार की तरफ से कुंदन ने 3,अनुज ने 2 और अनुराग व नासीर ने 1-1, विकेट हासिल किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के कुंदन कुमार को (3विकेट) के लिए सीनियर क्रिकेटर विकास पटेल ने प्रदान किया। अंपायरिंग रवि यादव और रौशन कुमार ने तथा स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.