Monday, June 22, 2026
Home Latest विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2019: दीपक पुनिया को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2019: दीपक पुनिया को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

by Khel Dhaba
0 comment

नूर सुल्तान (कजाकिस्तान)। भारत के युवा पहलवान दीपक पुनिया चोट के कारण यहां जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के फाइनल में नहीं खेलेंगे जिसके कारण उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
पुनिया को 86 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में रविवार को ईरान के हसन याजदानिचाराटी का सामना करना था, लेकिन चोट के कारण वह अब मुकाबला नहीं खेलेंगे। दीपक ने सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टेफन सेइचमुथ को 8-2 से मात दकर फाइनल में जगह बनाई थी। दीपक पहले ही ओलम्पिक कोटा हासिल कर चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.