Tuesday, June 16, 2026
Home Slider women’s world cup cricket : भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, बांग्लादेश से मैच कल

women’s world cup cricket : भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, बांग्लादेश से मैच कल

by Khel Dhaba
0 comment

हैमिल्टन। अब तक उतार चढ़ाव वाला प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को आईसीसी महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

भारतीय टीम अभी तक निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी है। उसने पांच मैचों में दो मैच जीते हैं लेकिन उसे तीन मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दोनों मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी थी।

भारत की परेशानी यह है कि टीम इकाई के तौर पर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। कभी बल्लेबाज चलते तो गेंदबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाते और जब गेंदबाज उम्मीद जगाते हैं तब बल्लेबाज असफल हो जाते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन गेंदबाज नहीं चले जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 278 रन का रिकार्ड लक्ष्य हासिल कर दिया था। उससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम 134 रन पर आउट हो गयी थी।

भारत ने पिछले मैच में आलराउंडर दीप्ति शर्मा को बाहर करके शेफाली वर्मा को मौका दिया था लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ। बल्लेबाजी में शानदार लय हासिल करने वाली हरमनप्रीत कौर का ऑफ स्पिनर के रूप में अभी तक उपयोग नहीं किया गया है।

यह देखना होगा कि बांग्लादेश के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच के लिये शेफाली पर विश्वास बनाये रखा जाता है या यास्तिका भाटिया फिर स्मृति मंधाना के साथ पारी का आगाज करती हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.