Saturday, June 20, 2026
Home Slider ईशान किशन के टीम इंडिया में शामिल होने पर माता-पिता ने कहा-बिहार व झारखंड का मान बढ़ा

ईशान किशन के टीम इंडिया में शामिल होने पर माता-पिता ने कहा-बिहार व झारखंड का मान बढ़ा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार के रहने वाले और झारखंड की ओर से खेलने वाले ईशान किशन का इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में शामिल किये जाने पर उनके पिता प्रणव पांडेय और माता सुचित्रा सिंह ने कहा कि हम सब का सपना पूरा हुआ। उन दोनों ने कहा कि यह न केवल हमारे लिए बिहार और झारखंड के लिए गर्व की बात है।

इन दोनों ने हमारे बेटे को बिहार व झारखंड समेत पूरे देश का प्यार और दुआएं मिली हैं और इसी की ही देन है कि वह अपनी मेहनत की बदौलत इस मुकाम पर पहुंच सका।

टीम में शामिल होने की सूचना मिलने के बाद ईशान किशन के पटना स्थित पर आवास पर खुशी का माहौल है। उनके पिता को दूरभाष पर बधाईयां मिल रही हैं और वे सबों को धन्यवाद देने में व्यस्त हैं। मां सुचित्रा सिंह की आखों में खुशी के आंसू के छलके रहे हैं।

खेलढाबा.कॉम से दूरभाष पर बातचीत में प्रणव पांडेय ने कहा कि ऊपर वाले का आशीर्वाद, शुभेच्छु की दुआएं और ईशान किशन की मेहनत का फल है जिसकी बदौलत ने यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने उन सबों को धन्यवाद दिया जिसने उनके बेटे के क्रिकेट कैरियर को बढ़ाने में मदद की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.