Tuesday, June 2, 2026
Home Slider पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ ने जारी किया क्लब रजिस्ट्रेशन का प्रोग्राम

पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ ने जारी किया क्लब रजिस्ट्रेशन का प्रोग्राम

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी की बैठक पश्चिम करगहिया स्थित संघ कार्यालय में हुई  बैठक में कई तरह के फैसले लिये गए। क्लब एवं खिलाड़ी पंजीयन हेतु फॉर्म प्राप्त करने की तिथि 15 जनवरी 2021 से 17 जनवरी 2021 तक पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक रखा गया।

फॉर्म संघ कार्यालय में प्राप्त किए जा सकते है। फॉर्म जमा करने की तिथि 27 जनवरी से 30 जनवरी पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक निर्धारित की गई। फॉर्म संघ कार्यालय में जमा किया जा सकता है।

बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रवि रंजन यादव ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष विश्वजीत कुमार, सचिव राजकुमार, संयुक्त सचिव आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार उपस्थित थे। पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट को जिले के हर क्षेत्र में पहुंचाने हेतु रूपरेखा तैयार की गई। उक्त जानकारी संघ के सचिव राजकुमार ने दी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.