Friday, June 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट कैमूर जिला सब-जूनियर क्रिकेट लीग में विजन क्रिकेट एकेडमी जीता

कैमूर जिला सब-जूनियर क्रिकेट लीग में विजन क्रिकेट एकेडमी जीता

दीव पर 10 विकेट से बड़ी जीत, मिहिर कुमार प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ (कैमूर), 15 जनवरी। स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित एवं द मॉडर्न स्कूल प्रायोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति कैमूर जिला सब-जुनियर क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए मुकाबले में जूनियर विजन क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर भारतीय दीव क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से पराजित कर दिया।

पहले बल्लेबाजी में दीव की टीम 68 पर सिमटी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जूनियर भारतीय दीव क्रिकेट क्लब की टीम, विजन क्रिकेट एकेडमी की अनुशासित और प्रभावी गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम मात्र 16 ओवर में 68 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
दीव की ओर से अंश मिश्रा ने 41 गेंदों पर 28 रन और प्रदीप मौर्या ने 15 गेंदों पर 13 रन बनाकर कुछ संघर्ष दिखाया, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

विजन क्रिकेट एकेडमी की गेंदबाजी बेहद घातक रही। मिहिर कुमार ने 5 रन देकर 3, दिव्यांश राज ने 6 रन देकर 3 और आशुतोष पाण्डेय और कप्तान अंकित दूबे ने 1-1 विकेट प्राप्त किया

लक्ष्य का पीछा करते हुए विजन की आसान जीत

69 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर विजन क्रिकेट एकेडमी ने बिना किसी दबाव के बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर में बिना विकेट खोए 71 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आशुतोष पाण्डेय ‘सोना’ ने 26 गेंदों पर नाबाद 41 रन, अंकित दूबे ने 28 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाये।

पुरस्कार वितरण

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिहिर कुमार, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार आशुतोष पाण्डेय ‘सोना’ और
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिव्यांश राज को दिया गया। सबों को सचिव अजय कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया।

अगले मुकाबले

लीग के तहत शुक्रवार को जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में: भारतीय दीव क्रिकेट क्लब बनाम कैमूर क्रिकेट एकेडमी
और एमपी कॉलेज, मोहनियां में: विजन क्रिकेट एकेडमी बनाम विनर क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.