Monday, June 8, 2026
Home बिहारक्रिकेट विपुल कुमार मेमोरियल जेनेक्स चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

विपुल कुमार मेमोरियल जेनेक्स चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

पटना के संपतचक स्थित जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर शनिवार यानी 10 जून को विपुल कुमार मेमोरियल जेनेक्स चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट महाप्रबंधक सुनील कुमार सिंह थे। इस मौके पर सम्मानित अतिथि के रूप में लेबल 2 कोच प्रमोद कुमार, लेवल वन कोच संतोष कुमार एवं आईपीएल कमेंटेटर सौरभ कुमार मौजूद थे। इन सबों ने इस टूर्नामेंट की विजेता व उपविजेता टीमों व अन्य को दी जाने वाली ट्रॉफी का अनावरण किया। इस मौके पर जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी एवं जगुआर क्रिकेट एकेडमी के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया। उपस्थित अतिथि गण ने टॉस करा कर मैच का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर जगुआर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया एवं मैच प्रारंभ हुआ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.