Tuesday, May 26, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधुबनी क्रिकेट लीग में विकास झा का पंजा

मधुबनी क्रिकेट लीग में विकास झा का पंजा

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित हो रही क्रिकेट लीग के अंतर्गत रविवार को पूल ए का मैच टाउन क्रिकेट क्लब, मधुबनी और फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब, उमगांव के बीच हुआ। जिसमें टाउन क्रिकेट क्लब , मधुबनी 6 विकेट से विजयी रही।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब, उमगांव ने 23.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 106 रन बनाए। सुमन ने 43 रन, विकास ने 11 रन, मुकेश 9 रन बनाए। टाउन क्रिकेट क्लब, मधुबनी के गेंदबाज विकास कुमार झा 35 रन देकर 5, रघु ने 13 रन देकर 2, आदर्श ने 15 रन देकर 2 विकेट और प्रेम ने 1 विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए टाउन क्रिकेट क्लब, मधुबनी ने 14.2 ओवरों में 107 रन 4 विकेट खोकर बनाया और मैच जीत गया। अंकुश ने 49 रन, शेखर ने 29 रन, विभूति ने नाबाद 12 और आदर्श ने नाबाद 5 रन बनाए। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में मुकेश ने 13 रन देकर 2 विकेट, रहल ने 42 रन देकर 1 विकेट, विकास ने 27 रन देकर 1 विकेट लिये। मैच में निर्णायक सुरेन्द्र नारायण सिंह और अमेरेन्द्र पांडेय थे।
आज का मैन ऑफ द मैच टाउन क्रिकेट क्लब, मधुबनी के विकास झा को अम्पायर सुरेन्द्र नारायण सिंह के हाथों दिया गया। अगला मैच 12 मार्च को होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights