Monday, May 25, 2026
Home Slider इंडियन रग्बी वीमेंस टीम में बिहार की दो प्लेयर

इंडियन रग्बी वीमेंस टीम में बिहार की दो प्लेयर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने रग्बी खेल को गोद लिया और बिहार के रग्बी खेल जगत को अच्छी खबर मिल गई। बिहार की दो लड़कियां का चयन भारतीय टीम के लिए गया है।

जी हां आगामी 18 से 19 सितंबर तक ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में आयोजित होने वाली एशिया रग्बी अंडर-18 सेवन्स चैंपियनशिप के लिए घोषित भारतीय टीम में बिहार की दो प्लेयर को दी जगह दी गई है। यह जानकारी देते हुए रग्बी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव पंकज कुमार ज्योति ने बताया कि भारतीय टीम में बिहार के नवादा जिला की आरती कुमारी और मुजफ्फरपुर जिला की सपना कुमारी को जगह दी गई है।

उन्होंने बताया कि टीम का चयन भुवनेश्वर में आयोजित एक महीने के ट्रेनिंग के बाद किया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों के इंडिया टीम में चुने जाने पर पर रग्बी एसोसिएशन ऑफ बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार, पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक, संघ के अध्यक्ष सह विधान पार्षद संजय प्रसाद मयूख समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

पंकज कुमार ज्योति ने बताया कि 14 खिलाड़ियों की टीम आज ताशकंद के लिए रवाना हुई।

टीम इस प्रकार है-अंशिका चौहान (कप्तान, दिल्ली), नंदिनी ( दिल्ली), मामा नाइक (ओडिशा), तरुलाता नाइक ( ओडिशा), निर्मल्या राउत (ओडिशा), गोमती (दिल्ली), चैनल क्रिज़ल ( गोवा), आरती कुमारी (बिहार), आकांक्षा आनंद कटकड़े (महाराष्ट्र), सपना कुमारी (बिहार), वैष्णवी दत्तात्रेय पाटिल ‌(महाराष्ट्र), निकिता उरांव (पश्चिम बंगाल), लावण्या जगदीश अदुसुमल्ली (महाराष्ट्र) और सोनाली उरांव (पश्चिम बंगाल)।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights