Thursday, May 14, 2026
Home बिहारअन्य राज्यस्तरीय सब जूनियर बालिका Handball Team के लिए ट्रायल संपन्न

राज्यस्तरीय सब जूनियर बालिका Handball Team के लिए ट्रायल संपन्न

65 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 25 अप्रैल। राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल चयन प्रतियोगिता लखीसराय के बालिका विद्यापीठ के क्रीड़ा मैदान में शुक्रवार को हुआ। ट्रायल सह चयन प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिला से 65 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

 

ट्रायल के दौरान ग्राउंड पूजा कर खिलाड़ियों से विद्यालय की सचिव सुगंधा शर्मा, प्राचार्या कविता सिंह एवं बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने परिचय प्राप्त किया।

 

चयनकर्ता के रूप में बिहार हैंडबॉल संघ के कोषाध्यक्ष सह टेक्निकल संयोजक त्रिपुरारी प्रसाद, मो इमरान, हैंडबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी सह विद्यालय के खेल शिक्षक विकास कुमार ने कार्य किया।

 

मौके पर विद्यालय प्रबंधक संजीव कुमार, एकाउंटेंट राजीव कुमार, क्रीड़ा शिक्षक विभूति कौंडिल्य, सिद्धि भारती , छात्रावास अधीक्षका सोनी वर्मा, शिक्षक सुधांशु मिश्रा, वाल्मीकि चौधरी सहित अन्य थे।

 

बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के सशक्त भागीदारी को लेकर ट्रायल करा खेल प्रतिभा का चयन किया गया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित महिला खिलाड़ियों का आवासीय प्रशिक्षण शिविर शीघ्र लगाया जाएगा।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights