Tuesday, June 2, 2026
Home Slider Tokyo Olympic Hockey : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7-1 से करारी शिकस्त दी

Tokyo Olympic Hockey : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7-1 से करारी शिकस्त दी

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो। ऑस्ट्रेलिया ने तोक्यो ओलंपिक की पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को यहां भारत को 7-1 से करारी शिकस्त दी।

पिछले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराने वाली भारतीय टीम इस मैच में बेजान नजर आयी। ऑस्ट्रेलिया हर विभाग में उससे अव्वल साबित हुआ।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेनियल बील (10वें), जेरेमी हेवार्ड (21वें), फ्लिन ओगलीवी (23वें), जोशुआ बेल्ट्ज (26वें), ब्लैक गोवर्स (40वें और 42वें) और टिम ब्रांड (51वें मिनट) ने गोल किये। भारत के लिये दिलप्रीत सिंह ने 34वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

भारत पूल ए का अपना अगला मैच 27 जुलाई को स्पेन से खेलेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.