Thursday, June 18, 2026
Home बिहारफुटबॉल East Champaran Football League के मैचों में इस टीम हासिल की जीत

East Champaran Football League के मैचों में इस टीम हासिल की जीत

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी। सरदार अमृत सिंह विक्की मेमोरियल ट्रॉफी के लिए खेल जा रही पूर्वी जिला अंडर-16 फुटबॉल लीग (East Champaran Football League) के ओपनिंग मैच ढाका ने चकिया एकेडमी को पराजित किया।

खेल के 7वें मिनट में ढाका के जर्सी नंबर 9 यासिर जमाल ने गोल कर 1-0 की बढ़त ली। खेल के 22वें मिनट प्रति चकिया के जर्सी नंबर 8 बादल कुमार ने गोल कर 1-1 की बारबारी की। खेल के 34वें मिनट प्रति चकिया के जर्सी नंबर 17 रौनक कुमार ने गोल कर 2-1 की बढ़त ले ली।

46वें मिनट प्रति ढाका के जर्सी नंबर 9 यासिर जमाल ने गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया जो अंत तक कायम रहा। मैच के पूर्व ढाका ने चकिया एकेडमी के खिलाड़ियों पर प्रोटेस्ट दायर किया था। चकिया के पांच खिलाड़ी अंडर-19 में पंजीकृत खिलाड़ी थे जो अंडर 16 में खेल रहे जिसके कारण ढाका टीम को विजेता घोषित किया गया। बेस्ट 22 ढाका के जर्सी नंबर 7 अंशु मिश्रा को स्पोर्ट्स क्लब के पूर्व कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद ने दिया।

आज का दूसरा मैच अंडर-19 का निर्मल जाखमी कोटवा बनाम न्यू स्टार इलेवन अरेराज के बीच खेला गया जो 0-0 की बराबरी हुआ। इस मैच में बेस्ट 22 का अवॉर्ड निर्मल जाखमी के जर्सी नंबर 17 आनंद कुमार को चकिया एकेडमी के सचिव इंद्रजीत सिंह निप्पी ने दिया।

तीसरा मैच सीनियर डिवीजन का अनुज मेमोरियल फुटबॉल क्लब में एसी बनाम टाउन क्लब अदापुर के बीच खेला गया जो 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। अदापुर के गोलकीपर तबरेज अंसारी ने बेहतर खेल का परिचय दिया बेस्ट 22 का अवार्ड संघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव ने अदापुर के गोलकीपर तबरेज अंसारी को दिया।

कल का मैच अंडर 16 में आदर्श क्लब कल्याणपुर बनाम ब्रावो एथलेटिक्स क्लब मोतिहारी के बीच खेला जाएगा। अंडर-19 में 12:30 बजे से न्यू इलेन स्टार अरेराज बनाम चकिया एकेडमी के बीच खेला जाएगा जबकि सीनियर डिवीजन में पूल बी का मैच न्यू इलेवन स्टार अरेराज बनाम स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के बीच खेला जाएगा। आज के रेफरी मुजीबुर रहमान शशि ठाकुर वकार इब्राहिम और चंद्रिका काजी थे।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.