पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप फाइनल के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि आगामी 25 जनवरी यानी बुधवार से राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में मणिपुर के खिलाफ बिहार रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप का फाइनल मुकाबला खेलेगा। प्लेयरों को वेबजह आउट और इन करने का खेल भी यहां जारी है। खिलाड़ियों को वेबजह बाहर का रास्ता दिखाया और किस परफॉरमेंस के आधार पर उन्हें अंदर किया यह तो बिहार के सेलेक्टर ही बता पायेंगे। लोगों का कहना है कि सेलेक्टर जवाब नहीं देगे क्योंकि उनके भी हाथ बंधे हैं।
यह है प्लेयर लिस्ट
- आशुतोष अमन (कप्तान)
- सकीबुल गनी (वी. कैप्टन)
- बाबुल कुमार
- बिपिन कुमार सौरव (विकेटकीपर)
- सचिन कुमार सिंह
- अभिजीत साकेत
- प्रिंस कुमार
- शिवम सिंह
- राघवेंद्र प्रताप सिंह
- हर्ष विक्रम सिंह
- वीर प्रताप सिंह
- नवाज खान
- अनुजीत परमार
- बलजीत सिंह बिहारी
- रिशव राज
- विक्रांत सिंह
- गोविंद देव चौधरी
- बंसीधर
- सौरव कुमार
- मलय राज
- वरुण राज
- रवि कुमार शर्मा
सहायक कर्मचारी
पवन कुमार – हेड कोच
संजय कुमार – सहायक। प्रशिक्षक
अखिलेश शुक्ला – एस एंड सी कोच
हेमेंदु सिंह – फिजियो
नंदन कुमार सिंह – टीम मैनेजर (बीसीए द्वारा प्रदान किया गया)
एसपी नरोत्तम – असिस्टेंट टीम मैनेजर (बीसीए द्वारा प्रदान किया गया)