Saturday, June 20, 2026
Home Slider पांचवीं माधवजी प्रसाद अंडर- 13 क्रिकेट टूर्नामेंट 13 नवंबर से पटना में

पांचवीं माधवजी प्रसाद अंडर- 13 क्रिकेट टूर्नामेंट 13 नवंबर से पटना में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। आगामी 13 से 17 नवंबर तक पांचवी माधव जी प्रसाद अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता राजेन्द्रनगर स्थित वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी के ग्राउंड पर आयोजित होगी। ये जानकारी आयोजन अध्यक्ष डॉ. ज्योति प्रसाद ने दी।

उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में सिर्फ आठ टीमों को हीं प्रवेश दिया जाएगा। सभी मैच नॉक आउट पद्धति में 25-25 ओवर के खेले जाएंगे। टूर्नामेंट को सफल बनाने हेतु वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी के कोच संतोष कुमार का आयोजन सचिव बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि फाइनल मैच रंगीन ड्रेस में 17 नवंबर को 30-30 ओवर का खेला जाएगा। 16 नवंबर को माधव जी प्रसाद अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट का एक दिवसीय फाइनल मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए उंचाई एवं वजन मिलाकर 105 अंक निर्धारित किया गया है। टूर्नामेंट के संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु आयोजन सचिव संतोष कुमार से संपर्क किया जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.