पटना, 15 अप्रैल। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही पटना जिला वीमेंस क्रिकेट लीग में बुधवार यानी 15 अप्रैल को खेले गए मैच में ज्योति सीसी ने रेणु इलेवन को छह विकेट से हराया। विजेता टीम के तेजस्वी (5 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार तुषारकांत ने प्रदान किया।
स्थानीय अभिषेक क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में ज्योति सीसी ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। रेणु इलेवन की रितिका राज को छोड़ बाकी बैटर फेल रहीं और टीम 20.3 ओवर नौ विकेट पर 110 रन ही बना सकीं। रितिका राज ने 36 गेंदों में नौ चौका व 1 छक्का की मदद से 51 रन की पारी खेली। ममता कुमारी ने 12, संध्या वर्मा ने 11 रन बनाये।
ज्योति सीसी की ओर से तेजस्वी ने 5 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट चटकाये। इसके अलावा लक्की कुमारी ने 2, पूजा कुमारी और सृष्टि कुमारी ने 1-1 विकेट चटकाये।
जवाब में ज्योति सीसी ने कुशमांडा मंगली के नाबाद 54 रन की मदद से 19.3 ओवर में चार विकेट पर 111 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। स्वीटी कुमारी ने 20, पूजा कुमारी ने 11 रन की पारी खेली। अतिरिक्त के सहारे 15 रन बने।
रेणु इलेवन की ओर से सौम्या अखौरी ने 33 रन देकर 2 विकेट चटकाये। इसके अलावा संध्या वर्मा और आस्था पांडेय ने 1-1 विकेट अपनी झोली में डाले।
संक्षिप्त स्कोर
रेणु इलेवन : 20.3 ओवर में 9 विकेट पर 110 रन, ममता कुमारी 12, संध्या वर्मा 11, रितिका राज 51, आरोही नाबाद 8, अतिरिक्त 24, सृष्टि सिंह 1/16, तेजस्वी 5/16, लक्की कुमारी 2/34, पूजा कुमारी 1/7.
ज्योति सीसी : 19.3 ओवर में चार विकेट पर 111 रन, कुशमांडा मंगली नाबाद 54, स्वीटी कुमारी 20, पूजा कुमारी 11, अतिरिक्त 15, सौम्या अखौरी 2/33, संध्या वर्मा 1/10, आस्था पांडेय 1/26.