Friday, June 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट बालिका अंडर-19 क्रिकेट सेलेक्शन ट्रायल के लिए तकनीकी पदाधिकारी प्रतिनियुक्त

बालिका अंडर-19 क्रिकेट सेलेक्शन ट्रायल के लिए तकनीकी पदाधिकारी प्रतिनियुक्त

6 अक्टूबर को भभुआ में होगा सेलेक्शन ट्रायल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 3 अक्टूबर। खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 6 अक्टूबर 2025 से भभुआ (कैमूर) में राज्य स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा तकनीकी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

कार्यकारी निदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रतियोगिता के संचालन एवं देखरेख के लिए शैलेंद्र कुमार दीक्षित (वरीय क्रिकेटर), धनंजय कुमार (वरीय क्रिकेटर), डॉ मुकेश कुमार सिंह (वरीय क्रिकेट खिलाड़ी) प्रतिनियुक्ति किया गया है। इसके अलावा एक स्थानीय तकनीकी पदाधिकारी होंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.