Wednesday, June 17, 2026
Home Latest धोनी के घर में क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया

धोनी के घर में क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम के पांच और दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम मंगलवार को रांची पहुंच गयी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 19 अक्टूबर से रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाना है। तीसरा मुकाबला पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घरेलू मैदान में खेला जाएगा और टीम इंडिया का लक्ष्य धोनी के घर में क्लीन स्वीप करना होगा।

भारतीय टीम की ओर से मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा और हनुमा विहारी रांची पहुंचे हैं जबकि कप्तान विराट कोहली और अन्य खिलाड़ी गुरुवार और शुक्रवार तक रांची पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक विराट, रोहित शर्मा और अजिंक्या रहाणे पुणे से मुंबई रवाना हो चुके हैं और वे गुरुवार को रांची पहुंचेंगे।

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को विशाखापत्तनम और पुणे में पहले दो टेस्ट मैचों में मात देकर सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है और तीसरे टेस्ट में उसकी नजरें 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर लगी होंगी।

जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में यह दूसरा टेस्ट मैच होगा। इस मैदान पर पहला टेस्ट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मार्च 2017 में खेला गया और दिलचस्प बात है कि वह भी सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 451 रन बनाये थे जबकि भारत ने चेतेश्वर पुजारा के 202 और रिद्धिमान साहा के 117 रनों की बदौलत अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 603 रन बनाकर घोषित कर दी थी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 204 रन बनाकर मैच ड्रा करा लिया था।

इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका का यह पहला मैच होगा। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैदान पर कोई वनडे या टी-20 मैच नहीं खेला है। दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मैदान पर हर हाल में वापसी करना चाहेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.