Saturday, June 20, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का सुपर लीग मैच 5 व 7 जून को

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का सुपर लीग मैच 5 व 7 जून को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा पटना जिला में क्रिकेट संचालन के लिए गठित तदर्थ समिति द्वारा कराई जा रही पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सुपर लीग के दो मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह जानकारी मैचों के संचालन के लिए गठित समिति के चेयरमैन धनंजय कुमार सिंह ने दी। पांच जून को बीएसपीएचसीए बनाम जीएसी मुकाबला ऊर्जा स्टेडियम में खेला जायेगा जबकि सात जून को संपतचक ग्राउंड पर आरबीएनवाईएसी बनाम जीएसी मुकाबला होगा। खिलाड़ियों को सुबह 8.30 बजे रिपोर्ट करने को कहा गया है। 8.45 बजे टॉस होगा जबकि मैच शुरू नौ बजे से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.