Home झारखंड प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल : गुमला को खिताब

प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल : गुमला को खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार की रांची इकाई एवं जिला प्रशासन रांची के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न दक्षिणी छाटानागपुर प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक एवं अंडर-17 बालिका वर्ग में गुमला तथा अंडर-17 बालक वर्ग में खूंटी की टीम खिताब पर कब्जा कर राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए पात्रता हसिल की।

अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल में गुमला ने रांची को 2-1 से पराजित किया। गुमला की ओर से खेल के 19वें मिनट में दीपक हेमरोम, 37वें मिनट में साहिल हंसदा व रांची की तरफ से एक मात्र गोल खेल के 8वें मिनट में सुमित कुजूर ने किया।

अंडरर-17 बालिका वर्ग में गुमला ने रांची को 1-0 से पराजित किया। गुमला की तरफ से विजयी दायी गोल जिवन्ती तिग्गा ने किया। अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में खूंटी ने लोहरदगा को टाईब्रेकर में 3-0 से पराजित किया। इससे पूर्व सिमडेगा ने गुमला को 1-0 एवं रांची ने लोहरदगा को 1-0 से पराजित किया।

हालांकि लोहरदगा ने रांची के विरुद्व शिकायत दर्ज की और आयोजन समिति ने सख्त निर्णय लेते हुए लोहरदगा के पक्ष में जीत घोषित किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में गुमला ने खूंटी को 1-0, रांची ने सिमडेगा को 1-0 से पराजित किया। अंडर-17 बालक में जॉनसन टोपनो खूंटी, अंडर-17 बालिका में रांची की एलोनी सांगा एवं अंडर-14 बालक में रांची के सुमीत कुजूर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि कांके के विधायक जीतू चरण राम, हाकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, रांची के जिला खेल पदाधिकारी डा. प्रभात शंकर, अंतरराष्ठ्रीय हाकी प्रशिक्षक नरेन्द्र सिंह सैनी ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक अजय झा ने किया। मौके पर मो. शाहिद अंसारी, फादर राम, रेमंड मिंज, सोरजनाथ महतो, मंगल मिंज, रवि मिंज, विजय किस्पोट्टा, अनमोल टोप्पो, हसन अंसारी, पूर्णचन्द्र महली, अख्तर हुसैन, प्रेमचन्द्र पूत्र्ति, कालीचरण महतो, हरीश कुमार, सुनील महली, शिवमुनी प्रसाद, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, मो. नईम अंसारी सहित खेलप्रेमी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights