Thursday, June 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट Saran District Cricket League में एसएसआर, सोनपुर विजयी

Saran District Cricket League में एसएसआर, सोनपुर विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

छपरा, 23 नवंबर। स्थानीय राजेन्द्र स्टेडियम में शनिवार यानी 23 नवंबर को सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सीनियर डिवीजन मेंस क्रिकेट लीग का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि शैलेंद्र  सेंगर और विशिष्ट अतिथि अमितेश रंजन (एमडी अमितांश होटल) और इंटरनेशल चेस आर्बिटर अरविंद कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मुकाबले में एसएसआर सोनपुर ने बिहारी दुर्गा क्रिकेट क्लब दिघवारा को 22 रनों से हराया।

अतिथियों को सारण जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव चंदन शर्मा, संयोजक राजन प्रसाद यादव, सुरेश प्रसाद सिंह ने शॉल और बुके देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से निशांत सिंह, रंजन यादव, सुनील कुमार सिंह को सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा शॉल और बुके देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पॉल इस्माईल, विभूति नारायण शर्मा, संजय कुमार सिंह, रविंद्र कुमार यादव उर्फ रवि राय, अमित सिंह, खालिद राजू, कैशर अनवर, दीपांशु सिंह, अंपायर गुड्डू यादव, रितिक यादव इत्यादि लोग मौजूद थे।

मैच रिपोर्ट

मैच बिहारी दुर्गा क्रिकेट क्लब दिघवारा बनाम एसएसआर सोनपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएसआर सोनपुर ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन बनाए।अंकित ने 36, अनूप ने 31, मयंक ने 27, वैभव ने 17, अंशुमन ने 15 रनों का योगदान दिया।

गेंदबाजी में बिहारी दुर्गा क्रिकेट क्लब दिघवारा की तरफ से उत्तम ने 3, प्रवीण ने 2, अभय ने1 विकेट चटकाये।

जवाब में बिहारी दुर्गा क्रिकेट क्लब दिघवारा की टीम 22 ओवर में 120 रनों पर सिमट गईं। सुमित ने 25, प्रवीण सिंह ने 22, कुणाल ने18, रोहित 11 रन बनाए।

गेंदबाजी में एसएसआर, सोनपुर की तरफ से अर्णव ने 4, रोहित ने 3, अंशुमन ने 2, अंकित ने 1 विकेट लिये। मैन ऑफ द मैच अर्णव को दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.