Thursday, June 4, 2026
Home बिहारअन्य खेल प्रसंशकों ने BBFI अध्यक्ष नवल यादव का भव्य स्वागत किया

खेल प्रसंशकों ने BBFI अध्यक्ष नवल यादव का भव्य स्वागत किया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 17 अक्टूबर। भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ BBFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के उपरांत प्रो.नवल किशोर यादव (सदस्य,बिहार विधान परिषद (पटना शिक्षक निर्वाचन) के आज पटना आगमन पर पटना एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों, पदाधिकारियों व खेल प्रसंशकों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से समाजसेवी अजय यादव, बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव रंजन कुमार गुप्ता, राकेश रंजन,सदस्य शिव नारायण पाल,पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ.अरुण दयाल,राष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार,मोनू कुमार,नितीन कुमार,प्रशांत कुमार सहित सैकड़ों खिलाड़ी व पदाधिकारी शामिल थे। ज्ञातव्य हो कि 15 अक्टूबर को भिलाई (छत्तीसगढ़) में सम्पन्न हुए भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के वर्ष 2023-27 के लिए चुनाव में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष-सह-सदस्य,बिहार विधान परिषद प्रो.नवल किशोर यादव को सर्वसम्मति से निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.