Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारअन्य world combat game में हिस्सा लेने के लिए बिहार के भोरिक सिंह यादव सऊदी अरब रवाना

world combat game में हिस्सा लेने के लिए बिहार के भोरिक सिंह यादव सऊदी अरब रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 17 अक्टूबर। रियाद (सऊदी अरब) में आयोजित वर्ल्ड कॉम्बैट गेम में हिस्सा लेने के लिए बिहार के भोरिक सिंह यादव रवाना हुए। रवानगी से पूर्व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्र संकरण ने भोरिक सिंह यादव से परिचय प्राप्त कर शुभकामना दी एवं बिहार की जर्सी ट्रैकसूट देकर रवाना किया। इस दौरान शैंबो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव विनय कुमार सिंह भी मौजूद थे। आगामी 20 से 22 अक्टूबर तक सऊदी अरब रियाद में आयोजित वर्ल्ड कॉम्बैट गेम (शैंबो )के लिए एशिया एवं भारत से एकमात्र भोरिक सिंह यादव का चयन 88+kg में हुआ है। इनका चयन कजाकिस्तान अस्थाना में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त करने के दौरान हुआ। वर्ल्ड कॉम्बैट गेम में चयन होने पर बिहार सरकार के मंत्री कला, संस्कृति एवं युवा विभाग जितेंद्र कुमार राय ने शुभकामना दी। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती हरजोत कौर बुमराह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव पंकज राज ने शुभकामनाएं दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.