Tuesday, June 16, 2026
Home Slider एशियाई खेलों की भारतीय बैडमिंटन टीम में 14 साल की Unnati Hooda भी

एशियाई खेलों की भारतीय बैडमिंटन टीम में 14 साल की Unnati Hooda भी

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने इस वर्ष होने वाले एशियाई खेलों समेत राष्ट्रमंडल खेल, थॉमस और उबेर कप में भाग लेने वाली भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। एशियाई खेलों की घोषित भारतीय टीम में 14 साल की उभरती हुई खिलाड़ी उन्नति हुड्डा को शामिल किया।

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में छह दिन चले चयन ट्रायल के बाद बीएआई ने टीम घोषित की। उन्नति एशियाई खेलों की टीम की सबसे युवा सदस्य है।

कब होंगे ये खेल
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों : 28 जुलाई से आठ अगस्त
एशियाई खेल : चीन के हांगझोउ में 10 से 25 सितंबर)
थॉमस एवं उबेर कप : बैंकॉक में आठ से 15 मई तक

टीम इस प्रकार है:

राष्ट्रमंडल खेल:
पुरुष: लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी और बी सुमीत रेड्डी।
महिला: पीवी सिंधू, आकर्षी कश्यप, त्रीशा जॉली, गायत्री पी, अश्विनी पोनप्पा।

एशियाई खेल, थॉमस एवं उबेर कप:
पुरुष: लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय, प्रियांशु राजावत, चिराग शेट्टी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, ध्रुव कपिला, एमआर अर्जुन, विष्णु वर्धन गौड़, कृष्ण प्रसाद गरिगा।
महिला: पीवी सिंधू, आकर्षी कश्यप, अश्मिता चालिहा, उन्नति हुड्डा, त्रीशा जॉली, गायत्री पी, एन सिक्की रेड्डी, अश्विनी पोनप्पा, तनीषा क्रास्टो और श्रुति मिश्रा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.