पटना। आगामी दो एवं तीन जनवरी को बेगूसराय में बिहार राज्य जूनियर बालक हैंडबॉल चैम्पियनशिप आयोजित की जायेगी।
उपर्युक्त जानकारी बिहार हैंडबाल संघ के सचिव ब्रज किशोर शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए राज्य को छह जोन में बांटकर पिछले दिनों प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। इन्हीं जोन के विजेता व उपविजेता टीमें भारद्वाज गुरुकुल पन्हास बेगूसराय में होने जा रही इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगी।
उन्होंने कहा कि चैम्पियनशिप का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह करेंगे। इस अवसर पर कुंदन कुमार एमएलए मुख्य अतिथि होंगे। शर्मा के अनुसार चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली टीमों के नाम इस प्रकार है-पटना, भोजपुर, जहानाबाद, नवादा, सारण, सीवान, बेगूसराय, शेखपुरा, पूर्णिया, दरभंगा, मुंगेर और भागलपुर।
104
previous post