बेगूसराय, 7 जून। स्थानीय बरौनी फर्टिलाइजर मैदान पर खेले जा रहे श्यामल सिन्हा अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेंट्रल जोन में 7 जून यानी शुक्रवार को खेले गए मैच में मुजफ्फरपुर ने सहरसा को 99 रनों से पराजित किया। मुजफ्फरपुर के कुशदेव प्रसाद सिंह ने 76 गेंद में 18 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 108 रन की पारी खेली।

मुजफ्फरपुर के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बलेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खो कर 280 रन बनाए। मुजफ्फरपुर की ओर से कुशदेव प्रसाद सिंह ने 108 रन और राजवीर आनंद 59 बनाए और सहरसा की ओर से शिवम ,सत्यम,आयुष रंजन ने 1-1 विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहरसा की टीम ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 181 रन ही बना पाई। सहरसा की ओर से आयुष रंजन 54 और मृणाल सिंह 49 रन बनाए। मुजफ्फरपुर की ओर से सानू कुमार ने 3 विकेट और बबलू कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किये और इस तरह से मुजफ्फरपुर ने यह मैच 99 रनो से जीत लिया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कुशदेव प्रसाद सिंह को दिया गया। अंपायर के रूप में अमित रंजन और तैयब हुसैन थे और स्कोरर के रूप में राम कुमार और विश्वजीत मौजूद थे। इस मौके पर प्रतीक भानु ,विश्वजीत कुमार, निराला कुमार , मो इमरान आलम, मो जमशेद, राम कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। कल का मैच खगड़िया और सहरसा के बीच खेला जाएगा।

संक्षिप्त स्कोर
मुजफ्फरपुर : 40 ओवर में 6 विकेट पर 280 रन, राजवीर आनंद 59,कृष्ण मुरारी 45,कुशदेव प्रसाद सिंह नाबाद 108, अतिरिक्त 29,शिवम कुमार 1/22, संजीत कुमार यादव 1/26, सुनील कुमार यादव 1/50, सत्यम 1/45, आरुष रंजन 1/24
सहरसा : 40 ओवर में 8 विकेट पर 181 रन, आरुष रंजन 54,मृणाल सिंह 49, निखिल कुमार 39, अतिरिक्त 22, अक्षत उज्ज्वल 1/40, शानू कुमार 3/23, बब्लू कुमार 2/43, प्रेम तिवारी 1/40, रौशन कुमार 1/29
