Tuesday, June 16, 2026
Home Slider Shoaib Akhtar ने दिया चैलेंज, बॉल टच कर दे, दान कर दूंगा एक मोटरसाइकिल

Shoaib Akhtar ने दिया चैलेंज, बॉल टच कर दे, दान कर दूंगा एक मोटरसाइकिल

by Khel Dhaba
0 comment

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे हमेशा कुछ न कुछ ऐसा बोलते हैं जो वायरल हो जाती है।

हमेशा अपने बड़े बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) इस बार अपने एक चैलेंज को लेकर चर्चा में हैं। शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के एक एक्टर फहाद मुस्तफा को शोएब ने एक चैलेंज दिया है कि वो उनकी 6 गेंदों को खेल कर दिखा दें तो वो उन्हें एक मोटरसाइकिल इनाम में दे देंगे। इस बड़े चैलेंज का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शोएब अख्तर के इस चैलेंज का जवाब फहाद मुस्तफा ने तो अभी तक नहीं दिया है पर सैयद जुल्फिकार बुखारी (Sayed Z Bukhari) बीच में खुद पड़े हैं। बुखारी ने कहा कि उन्हें शोएब का ये चैलेंज मंजूर है

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पूर्व स्पेशल असिस्टेंट सैयद जुल्फिकार बुखारी के इस ट्वीट का शोएब ने हैरानी में जवाब दिया। शोएब ने लिखा, ‘हेयर वी गो, एक चैलेंजर और आए हैं, खैरियत है?’

इन दोनों के बीच ये बातचीत और बढ़ गई। बुखारी (Sayed Z Bukhari) ने शोएब (Shoaib Akhtar) के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि हां सब ठीक है और अगर वो शोएब की एक भी गेंद मिस करेंगे तो एक मोटरसाइकिल दान में देंगे। फिर शोएब भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने भी जवाब देते हुए कहा कि वाह, ये सीरियस होता जा रहा है। ऐसी बात है तो मैं हर उस गेंद पर एक मोटरसाइकिल दान करूंगा, जिसे तुम टच कर दोगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.