Monday, June 8, 2026
Home बिहारक्रिकेट SHAILESH PRASAD SINGH MEMORIAL CRICKET : क्रिकेट कोचिंग सेंटर जीता

SHAILESH PRASAD SINGH MEMORIAL CRICKET : क्रिकेट कोचिंग सेंटर जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 22 जून। शुभम कुमार (113 रन) की शतकीय पारी के दम पर क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने शैलेश प्रसाद सिंह मेमोरिल अंडर-16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में एनआईओसी को 83 रन से पराजित किया। इस जीत के साथ क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। फाइनल में इसका मुकाबला किरण एकेडमी, जहानाबाद से होगा। फाइनल मुकाबला रविवार यानी 23 जून को खेला जायेगा।

क्रिकेट कोचिंग सेंटर मैदान पर खेले गए मुकाबले में एनआईओसी ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 253 रन बनाये। शुभम के अलावा फैजान खान ने 57 रन की पारी खेली।

जवाब में एनआईओसी की टीम 29.4 ओवर में 170 रन पर ऑल आउट हो गई। रिंशु साह ने 60 रन बनाये। विजेता टीम के फैजान खान (57 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
क्रिकेट कोचिंग सेंटर : 30 ओवर में 8 विकेट पर 253 रन, फैजान खान 57, शुभम कुमार 113, अनुराग कुमार 17,अफजल आलम 11, रणवीर कुमार नाबाद 27,अतिरिक्त 16,सन्नी 2/45, अजीत 1/29, , अनमोल शर्मा 1/19, अमित सम्राट 3/36

एनआईओसी : 29.4 ओवर में 170 रन पर ऑल आउट रिंशु साह 60, अजीत 31, सन्नी 11,अतिरिक्त 34, समन 1/35, फैजान खान 3/13, हर्ष 1/21, भास्कर आनंद 3/36, अनुराग कुमार 2/28

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.