Tuesday, June 2, 2026
Home बिहार शहीद अजय कुमार सिंह स्मारक बालिका हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन 19 जनवरी को

शहीद अजय कुमार सिंह स्मारक बालिका हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन 19 जनवरी को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार खेल विकास प्राधिकरण और आर के रॉय फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शहीद अजय कुमार सिंह (भा पु से) स्मारक बालिका हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान पर दोपहर 2.00 बजे होगा।

इस बात की जानकारी देते हुए फाउंडेशन के संरक्षक सह अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजितेश राय ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि, बिहार खेल विकास प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्र शंकरण (भा पु से) होंगे। बिहार विशेषकर पटना में हॉकी के उत्थान और उसे लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया जा रहा है।

फाउंडेशन की निदेशक अरुनीमा राय (पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी) ने बताया कि लीग कम नॉक आउट आधार पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में मेजबान आर के राय हॉकी अकादमी (बालिका) के साथ एकलव्य हॉकी प्रशिक्षण केंद्र (बालिका), पूर्णिया एवं एकलव्य हॉकी प्रशिक्षण केंद्र (बालिका), पटना की खिलाड़ी भाग लेगी। विदेशों में तेजी से लोकप्रिय हो रहे फ़ाईव ए साइड फॉर्मेट पर यह प्रतियोगिता खेली जाएगी।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.