Monday, June 8, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधुबनी जिला में SGFI Cricket का सेलेक्शन ट्रायल 9 सितंबर से

मधुबनी जिला में SGFI Cricket का सेलेक्शन ट्रायल 9 सितंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 8 सितंबर। मधुबनी जिला स्तरीय एसजीएफआई खेल कूद प्रतियोगिता में क्रिकेट बालक अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 जिला टीम गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल उच्च विद्यालय लोहा बेनीपट्टी में होगा।
यह जानकारी देते हुए जिला कला एवं संस्कृति सह खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि बालक अंडर 14 का ट्रायल 9 सितम्बर सोमवार को, बालक अंडर 17 का ट्रायल 10 सितम्बर मंगलवार को एवं बालक अंडर 19 का ट्रायल 11 सितम्बर बुधवार को होगा। ट्रायल का समय सुबह 10.00 बजे से संध्या 5.00 बजे रखा गया है। ट्रायल ड्यूज बॉल से लिया जायेगा।

सभी निबंधित खिलाड़ियों को निबंधन प्रपत्र, क्रिकेट यूनिफार्म और किट के साथ आना अनिवार्य होगा। खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि ट्रायल के लिए सभी तैयारी जैसे पेयजल, मेडिकल, मैदान की साफ सफाई, मैटिंग विकेट, टेंट, कुर्सी, साउंड सिस्टम की व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी बालक अंडर 14 में सहरसा, बालक अंडर 17 में बेगूसराय एवं बालक अंडर 19 में गया में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मधुबनी जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि उच्च विद्यालय लोहा बेनीपट्टी में ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.