Tuesday, May 26, 2026
Home झारखंडअन्य सीनियर झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता 2022 गोड्डा में 14 अक्टूबर से

सीनियर झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता 2022 गोड्डा में 14 अक्टूबर से

by Khel Dhaba
0 comment

गोड्डा। गोड्डा कुश्ती एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार से शहर के गांधी मैदान में सीनियर झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यह प्रतियोगिता 16 अक्टूबर तक चलेगी। पहले दिन खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होगा. दूसरे और तीसरे दिन से इवेंट शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में महिला व पुरुष दोनों खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इस प्रतियोगिता में 400 से अधिक खिलाड़ी अपना दम दिखायेंगे। इस संबंध में झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे पूरे झारखंड प्रदेश के सभी जिला इकाई से लगभग 300 पुरुष, 150 महिला पहलवान सहित टीम प्रशिक्षक, मैनेजर के अलावा 50 तकनीकी अधिकारी सहित 550 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights