Tuesday, May 26, 2026
Home बिहारक्रिकेट अटल बिहारी वाजपेयी Women’s Cricket Tournament के लिए सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

अटल बिहारी वाजपेयी Women’s Cricket Tournament के लिए सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 18 दिसंबर। आज पटना राजेंद्रनगर स्थित शाखा ग्राउंड में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर आयोजित महिला क्रिकेट चैंपियनशिप हेतु खिलाड़ियों के चयन हेतु एक दिवसीय ट्रायल प्रदेश संयोजक सतीश राजू एवं क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों के उपस्थिति में आज संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर

मुख्य चयनकर्ता के रूप में पवन कुमार एवं डॉ मुकेश कुमार ने खिलाड़ियों का ट्रायल लिया।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू जी ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर 21 से 25 दिसंबर तक आयोजित 5 दिवसीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के चयन हेतु  आज एक दिवसीय ट्रायल का आयोजन किया गया था जिसमे आज पूरे बिहार से लगभग 142 खिलाड़ियों ने शामिल हो कर अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

श्री राजू ने आगे कहा की ट्रायल के आधार पर चैंपियनशिप के लिए 09 टीमों का गठन किया गया है और ट्रायल में पास सभी खिलाड़ियों को इन 09 टीमों में बांटा जाएगा। श्री राजू ने चयनित सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं चैंपियनशिप हेतु शुभकामनाएं प्रदान किया।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के विकास सिंह, मोहित श्रीवास्तव, सुमित शर्मा,कंचन, निलेश दत्त तिवारी, कुंदन कुमार, अजय मुन्ना, शिवेंदु सिन्हा आदि लोग उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights