Monday, June 8, 2026
Home बिहारकबड्डी बक्सर जिला Kabaddi Team के लिए सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

बक्सर जिला Kabaddi Team के लिए सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment
kabaddi team

बक्सर। सारण जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली बिहार राज्य सब जूनियर राज्य कबड्डी प्रतियोगिता हेतु बक्सर जिला कबड्डी संघ द्वारा बालिका कबड्डी टीम का ट्रायल एमपी हाई स्कूल के कबड्डी कोर्ट पर आयोजित किया गया जिसमें 52 प्रतियोगियों ने भाग लिया।

उम्र की जांच और वजन माप के खिलाड़ियों को कोर्ट पर कबड्डी का खेल शारीरिक शिक्षक रणजीत लाल, विपिन कुमार, रंजीत कुमार सिंह की देखरेख में हुआ जिसमें अर्पिता, पूर्वी, लक्ष्मी, सिमरन, अनु,अस्मिता, अंशु, श्रेया, अंशिका, पुष्पा, कंचन, सलोनी, रिचा, गुड़िया,आर्य,अंजु,खुशी का चयन किया गया।

इस मौके पर बिहार कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष सह जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशि कुमार राय ने चयनित खिलाड़ियों के संबोधित करते हुए कहा कि आप बिहार की भविष्य है आगे आपका मंजिल है। इसमें जो भी बाधा आएगी उसे मैं हमेशा दूर करने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर चंदन सिंह, अभिषेक कुमार, मदन राम, सीनियर महिला खिलाड़ी मनसा, अमृता, श्रेया भास्कर,आदित्य गोलू इत्यादि मौजूद थे।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.