Monday, June 8, 2026
Home बिहारक्रिकेट Begusarai Premier League की सारी तैयारियां हुई पूरी, आयोजन 4 दिसंबर से

Begusarai Premier League की सारी तैयारियां हुई पूरी, आयोजन 4 दिसंबर से

by Khel Dhaba
0 comment
Begusarai Premier League

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी ने बताया बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान द्वारा बेगूसराय प्रीमियर लीग Begusarai Premier League का शानदार आगाज रविवार (4 दिसंबर 2022) को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। बेगूसराय प्रीमियर लीग में कुल आठ टीम भाग भाग ले रही हैं जिसमें बेगूसराय नाइट राइडर्स, बरौनी सुपर किंग्स, गढ़पुरा रॉयल्स, बलिया वारियर्स, तेघरा टाइगर्स, बेगूसराय चैलेंजर्स, राइजिंग स्टार नौला, मून राइजिंग क्लब बेगूसराय की टीम हिस्सा ले रही है।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर बीपीएल का आयोजन गांधी स्टेडियम में होगा। बहुत समय बाद बेगूसराय के दर्शकों को एक क्रिकेट का माहौल नजर आएगा। लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। सारे मैच टर्फ विकेट पर खेलें जाएंगे। इस अवसर पर बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन सिंह, रणवीर कुमार, सरवन अर्क, मुकेश कुमार पप्पू, प्रेम रंजन पाठक, दानिश आलम, रंजीत पासवान आदि लोग मौजूद थे।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.