Monday, June 8, 2026
Home बिहारअन्य BIHAR BASEBALL TEAM का सेलेक्शन 16 सितंबर को सोनपुर में

BIHAR BASEBALL TEAM का सेलेक्शन 16 सितंबर को सोनपुर में

by Khel Dhaba
0 comment

सोनपुर (‌सारण), 11 सितंबर। सोनपुर के मैदान पर आगामी 16 सितंबर को सुबह 9 बजे से 32वीं जूनियर नेशनल बालक व बालिका बेसबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम के लिए सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया गया है।

चयनित टीम आगामी 2 से 5 अक्टूबर तक संगरूर (पंजाब) में होने वाली जूनियर नेशनल बेसबॉल प्रतियोगिता में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।

चयनकर्ता के रूप में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदित्य कुमार, सौरव राज, राष्ट्रीय खिलाड़ी विष्णु कुमार रंजन, प्रिंसी कुमारी,स्मिता कुमारी होंगी जबकि मोनू कुमार को संयोजक नियुक्त किया गया है।

चयन प्रक्रिया की पूरी ज़िम्मेवारी प्रमोद कुमार (सहायक सचिव बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार) को सौंप दी गई है। प्रमोद कुमार ने खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर ट्रायल में उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.