Wednesday, June 17, 2026
Home Latest साक्षी ने धौनी के घर आई नई गाड़ी की फोटो शेयर की

साक्षी ने धौनी के घर आई नई गाड़ी की फोटो शेयर की

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इस समय कश्मीर में भारतीय सेना के साथ काम कर रहे हैं और इस बीच उनकी पत्नी साक्षी ने अपने गराज में एक नई कार जोड़ी है। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई कार, एक जीप ग्रैंड शेरोकी की फोटो शेयर की।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, घर में स्वागत है रेडबीस्ट! तुम्हारा खिलौना आखिरकार यहां आ गया धोनी, हम तुम्हें मिस कर रहे हैं। कार की कीमत भारत में 80 से 90 लाख के बीच में है।

धौनी के पास पहले से कई गाड़ियां मौजूद है। चार पहिया गाड़ियों में उनके पास फरारी 599 जीटीओ, हैमर एच-2, जीएमसी सिएरा है।

उनके पास बाइक का भी बेहतरीन कलेक्शन है। इसमें कवास्की निन्जा एच-2, कोनफेडेरेट हेलकैट, बीएसए, सुजूकी हायाबूसा और एक नॉर्टन विंटेज प्रमुख हैं।


धौनी ने खेल से दो महीने का ब्रेक लेकर सेना के साथ समय बिताने का फैसला लिया था। वह फिलहाल, सेना के साथ पुलवामा जिले में तैनात हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.