मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में साईं क्रिकेट एकेडमी ने क्लासिक क्रिकेट क्लब को 56 रनों से हराया। आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में साईं क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 33 ओवर में सभी विकेट खोकर 175 रन बनाए जिसमें नीरज ने 42,आदित्य ने 29, टिंकू ने 16,एवं ललन ने नाबाद 16 रन बनाए।
गेंदबाजी में क्लासिक क्रिकेट क्लब के तरफ से सचिन ने 3,आयुष ने 2, रजनीश ने 2,मनीष ने 1 ,नवीन ने 1,एवं फ़ैज़ ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी क्लासिक क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 21 ओवर में 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
क्लासिक क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मार्तण्ड ने 22,मनीष ने 25,एवं रोहित ने 30 रन बनाए।
गेंदबाजी में साईं क्रिकेट एकेडमी के तरफ से मृतुन्जय ने 3,सौरभ ने 2,टिंकू ने 1 एवं नीरज ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच साईं क्रिकेट एकेडमी के नीरज को दिया गया। आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं राज कुमार थे।
कल का मैच: आर्यन सुपर किंग्स बनाम स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर





- IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया

- IPL 2026 MI VS CSK : निरंतरता बनाए रखने के लिए भिड़ेंगे मुंबई और चेन्नई

- बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में औरंगाबाद की एकतरफा जीत

- बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : रवि सिंह का ऑलराउंड खेल

- प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल क्रिकेट : दीन दयाल और ईशान किशन एकेडमी क्वार्टरफाइनल में

- बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : आकाश के चौके से जीता बांका

- बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : कैमूर पर अकेले भारी पड़े भोजपुर के अंकित

- जानिए टेनिस जगत में धूम मचाने को तैयार स्पेन का एक और ‘राफा’ के बारे में
