Thursday, June 18, 2026
Home Slider केरल से आये साइकिल यात्रियों को रोटरी क्लब और क्रीड़ा भारती कल करेगा सम्मानित

केरल से आये साइकिल यात्रियों को रोटरी क्लब और क्रीड़ा भारती कल करेगा सम्मानित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। मंगलवार यानी 21 सितंबर को केरल राज्य से साइकिलिंग करते हुए पटना पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत पटना रोटरी क्लब द्वारा एवं क्रीड़ा भारती पटना महानगर द्वारा किया गया।

इस साईकिल यात्रा का उद्देश्य भारत में  ग्लोबल बार्मिंग एवं 14 साल के बच्चों के लिए फ्री शिक्षा मिले है। इस साईकिल यात्रा का नेतृत्व धनुष जी एवं हेमन्त कर रहे है।

श्री धनुष ने कहा कि भारत में जिस तरह पर्यावरण की समस्या उत्पन्न हुई है उसे दूर करने के लिए सभी लोगों मिलकर काम करना पड़ेगा नहीं तो अभी जो समस्या है आगे और भी विकराल रूप ले लेगी।

बुधवार को बिहार सरकार के वन व पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू , कला, संस्कृति और युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन के द्वारा इन साइकिल यात्रियों का स्वागत पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स कंकड़बाग में किया जाएगा। स्वागत समारोह में क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार के मंत्री अवधेश कुमार, दक्षिण बिहार के उपाध्यक्ष राज शेखर एवं पटना महानगर के मंत्री राणा प्रताप जी उपस्थित रहेंगे। साथ में पटना महानगर के अनेकों कार्यकर्ता गन इन साइकिल यात्रियों का स्वागत करेंगे। इन यात्रियों को क्रीड़ा भारती बिहार के अध्यक्ष राजेश्वर राज,क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार के कोषाध्यक्ष रवि रंजन ने इन यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए सफल कामना की है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.