Tuesday, June 2, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज : दूसरी बार फाइनल में पहुंची इंडिया लीजेंड्स

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज : दूसरी बार फाइनल में पहुंची इंडिया लीजेंड्स

by Khel Dhaba
0 comment

रायपुर। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की गत चैंपियन इंडिया लीजेंड्स ने नमन ओझा (नाबाद 90) और इरफान पठान (नाबाद 37) की नायाब पारियों के दम पर गुरुवार को यहां शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स को पांच विकेट से हराकर एक बार फिर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

बीते साल फाइनल में श्रीलंका को हरा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले संस्करण का खिताब जीतने वाली इंडिया लीजेंड्स ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 172 रनों के लक्ष्य को 19.2 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। ओझा ने अपनी 62 गेंदों की नाबाद पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए जबकि इस मैच को इंडिया लीजेंड्स की ओर मोड़ने वाले इरफान ने 12 गेंदों पर चार छक्के और दो चौके जड़े। नमन और इरफान ने छठे विकेट के लिये 22 गेंदों पर 50 रनों की साझेदारी करके इंडिया लीजेंड्स को लक्ष्य तक पहुंचाया।

सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स फाइनल में श्रीलंका या वेस्टइंडीज में से किसी एक से भिड़ेगी। यह दोनों टीमें शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.