Thursday, June 4, 2026
Home बिहारफुटबॉल East Champaran Football League में आरडीपीएस की टीम जीती

East Champaran Football League में आरडीपीएस की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment
East Champaran Football League

मोतिहारी। सरदार अमृत सिंह विकी मेमोरियल ट्रॉफी के लिए खेली जा रही पूर्वी चंपारण जिला फुटबॉल लीग में शनिवार को एक मैच खेला गया। सीनियर डिवीजन में (आरडीपीएस) रामदयाल प्रसाद साह मेमोरियल फुटबॉल क्लब ने इलेवन स्टार लखौरा को 2-1 से पराजित किया।

खेल के पांचवें मिनट पर आरडीपीएस के जर्सी नंबर 30 देव प्रिय ने गोलकर 1-0 की बढ़त ली। खेल के 15वें मिनट पर लखौरा के अभिषेक कुमार ने गोल कर 1-1 बराबर की। मध्यांतर तक स्कोर एक-एक की बराबरी पर रहा। मध्यांतर के बाद खेल के 68वें मिनट पर आरडीपीएस के जर्सी नंबर 17 चंदन यादव ने गोल कर स्कोर 2-1 किया, जो अंत तक कायम रहा। बेस्ट 22 का पुरस्कार आरडीपीएस के जर्सी नंबर 15 मोहम्मद सोहेल को प्रोफेसर जगदीश विद्रोही ने दिया।

आज के रेफरी शशि ठाकुर, नीरज कश्यप, चंद्रिका काजी और मुजीब उर रहमान थे। कल दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 12:30 बजे से अंडर-12 का आरडीपीएस बनाम स्पोर्ट्स क्लब. दूसरा मैच 2:30 बजे से अंडर सिक्सटीन का पहला सेमीफाइनल आदर्श क्लब कल्याणपुर बनाम रॉयल किंग्स इलेवन, अगरवा के बीच खेला जाएगा। अंडर सिक्सटीन का दूसरा सेमीफाइनल 10 तारीख को खेला जाएगा।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.