Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट Patna District Senior Division Cricket League में बाटा सीसी विजयी

Patna District Senior Division Cricket League में बाटा सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
Patna District Senior Division Cricket League

पटना। अपने गेंदबाजों के दम पर बाटा सीसी ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए अदालतगंज सीसी को छह विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के नरोत्तम कुमार राव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के द्वारा पटना जिला में क्रिकेट संचालन के लिए गठित तदर्थ समिति द्वारा कराई जा रही इस लीग में शनिवार को खेले गए मैच में अदालतगंज सीसी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाये।

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी, संपतचक में खेले गए मैच में जवाब में बाटा सीसी ने 29.4 ओवर में चार विकेट पर 121 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर

अदालतगंज सीसी : 20.1 ओवर में 119 रन पर ऑल आउट रंजन कुमार 62, शुभम प्रकाश 14, अतिरिक्त 34,गौतम कुमार 2/25, नरोत्तम कुमार राव 3/25, अरुण कुमार 2/28, राधेश्याम 3/19
बाटा सीसी : 29.4 ओवर में चार विकेट पर 121 रन, पार्थ 26, प्रिंस रंजन 22,मुन्ना नाबाद 21, सुंधाशु कुमार नाबाद 15, अतिरिक्त 29, सुलेमान 1/34,नवनीत कुमार 1/12, रंजन कुमार 2/35

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.