Friday, June 19, 2026
Home Slider आरबीएनवाईएसी Patna District Senior Division Cricket League के फाइनल में

आरबीएनवाईएसी Patna District Senior Division Cricket League के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 31 मई। आरबीएनवाईएसी ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दूसरे सेमीफाइनल में आरबीएनवाईएसी ने अधिकारी इलेवन को 36 रन से हराया। फाइनल में आरबीएनवाईएसी की भिड़ंत वाईएमसीसी से होगी। विजेता टीम के कुमार सहज (28 रन, 2 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कोच पंकज मिश्रा ने प्रदान किया।

पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के तत्वावधान में खेली जा रही इस लीग के अंतर्गत खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में टॉस अधिकारी इलेवन ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

आरबीएनवाईएसी ने पहले बैटिंग करते हुए हर्ष राज के 52 रन की मदद से 37.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 198 रन बनाये। आरबीएनवाईएसी की ओर से इंद्रजीत ने 17,श्लोक कुमार ने 30, सचिन कुमार ने 25, कुमार सहज ने 28,रुपेश कुमार ने 11 रन बनाये।

अधिकारी इलेवन की ओर से रौशन, सचिन यादव, प्रभाकर कुमार, ध्रुव कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये। उत्कर्ष, सिद्धांत सिंह और केशव कुमार ने दो-दो विकेट अपने खाते में डाला।

जवाब में अधिकारी इलेवन की टीम 36 ओवर में 162 रन पर ऑल आउट हो गई। उत्कर्ष ने 39, अभिषेक ने 34,पुलक ने 12, रजनीकांत ने 23, केशव कुमार ने 22 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 23 रन बने। रुपेश ने 4, कुमार सहज ने 2 जबकि श्लोक, अमन आनंद और इंद्रजीत कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

आरबीएनवाईएसी: 37.1 ओवर में 198 रन पर ऑल आउट, इंद्रजीत कुमार 17, श्लोक कुमार 30, हर्ष राज 52, सचिन कुमार 25, कुमार सहज 28,रुपेश कुमार 11, रौशन 1/15, सचिन यादव 1/25, उत्कर्ष 2/37, सिद्धांत सिंह 2/45, प्रभाकर 1/23, ध्रुव कुमार 1/7, केशव कुमार 2/24

अधिकारी इलेवन : 36 ओवर में 162 रन पर ऑल आउट, पुलक 12, रजनीकांत 23, केशव कुमार 22, अभिषेक कुमार 34, उत्कर्ष 39, अतिरिक्त 23, रुपेश कुमार 4/26, श्लोक कुमार 1/26, अमन आनंद 1/34,कुमार सहज 2/25, इंद्रजीत कुमार 1/14

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.