Monday, May 25, 2026
Home बिहारअन्य जवाहर नवोदय विद्यालय सुखासन मधेपुरा में दो दिवसीय संकुल स्तरीय में खेलकूद संपन्न

जवाहर नवोदय विद्यालय सुखासन मधेपुरा में दो दिवसीय संकुल स्तरीय में खेलकूद संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

जवाहर नवोदय विद्यालय सुखासन मधेपुरा में दो दिवसीय संकुल स्तरीय (A-) पटना संभाग के विभिन्न जिलों का कबड्डी और हैंडबॉल प्रतियोगिता शांतिपूर्ण संपन्न हो गया जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय मधेपुरा,अररिया,दरभंगा, मधुबनी ,पूर्णिया,किशनगंज, समस्तीपुर,सीतामढ़ी एवं सुपौल के खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें कुल प्रतिभागी( छात्र एवं छात्राएं) 200 ने भाग लिया।

समापन समारोह में प्रतिभागी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सियाराम मंडल के हाथों चयनित प्रतिभागी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य श्री मंडल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी संकुल का प्रतिनिधि करेंगे और जवाहर नवोदय विद्यालय मान को बढ़ाएंगे।

विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अभय कुमार, शशिकांत सिंह,डॉक्टर हरेराम कुमार, निरंजन कुमार मिश्रा, हेमंत झा, कुमार प्रणव, जितेंद्र विष्ट, कौशल प्रजापति, प्रदीप कर्मकार, आशीष सिंह कार्यक्रम का मंच संचालन हेमनाथ झा एवं मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से किया एवं विद्यालय के शारीरिक शिक्षक आशीष तिवारी एवं शारीरिक शिक्षिका श्रीमती उर्मिला गिल चीन समिति के सदस्यों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सराहनीय योगदान रहा।

विद्यालय के समस्त स्टाफ की सकारात्मक भूमिका रही ।खेल की सफलता एवं संचालन पारदर्शिता पूर्व सफल बनाने के लिए अनुभवी रैफरी मधेपुरा कबड्डी संघ सचिव श्री अरुण कुमार को अतिथि के रूप में बुलाया चयन समिति के सदस्य सचिव श्री कुमार ने बताया कि कबड्डी अंडर बालक वर्ग 14,17,19 मैं 36 प्रतिभागी का चयन किया गया बालिका अंडर 14,17,19 वर्ग में 36 खिलाड़ियों का चयन किया गया वहीं बालक वर्ग में अंडर 14,17,19 में 36 प्रतिभागी का चयन किया गया।

जबकि हैंडबॉल में अंडर 14,17,19 बालिका वर्ग में 27 बालक वर्ग में 27 प्रतिभागी का चयन किया गया। तकनीकी पदाधिकारी के रूप में गुलशन कुमार, गौरी कुमार,रोशन कुमार कुमारी राखी राज,अंजू कुमारी अभिलाषा कुमारी,रूपक कुमार अग्रणी भूमिका निभाई।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Super-over-Cricket-Club-1024x538.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights